copyright

सिंहदेव की इच्छा गलत समय में जागृत हुई, इस बार भाजपा की बनेगी सरकार: रमन






छत्तीसगढ़. टीएस सिंहदेव के अब भविष्य में चुनाव नहीं लड़ने और सीएम बनने के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा, सिंहदेव सही बोल रहे हैं। यह उनके मन की पीड़ा है।


वे पांच साल से इंतजार कर रहे हैं, पर उनकी इच्छा गलत समय पर जागृत हुई है। क्योंकि अब भाजपा की सरकार बन रही है। रमन ने कहा, कांग्रेस में अंतर्कलह पूरे चुनाव के दौरान दिखा। जितने बड़े नेता थे वह अपने विधानसभा छोड़कर कहीं नहीं गए।


अब उनके मन की पीड़ा और आक्रोश झलक रही है। दीपक बैज के महिलाओं को वोट देने के बयान पर रमन सिंह ने कहा, महिलाओं का रुझान भाजपा की योजना और घोषणा पत्र पर है। कांग्रेस की वादाखिलाफी के आक्रोश को प्रकट किया है। इस बार विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने गुस्से में आकर शानदार मतदान किया है। यह परिवर्तन का वोट है, जो महिलाओं ने दिया

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.