copyright

आज से बदलेगा हवाओं का रुख, अब बढ़ेगी ठंड 22/11/2023








 रायपुर. हवाओं का रुख बार-बार बदलने से तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पाकिस्तान के आसपास बने पश्चिमी विक्षोभ के बुधवार को उत्तर भारत से आगे बढ़ जाने की संभावना है। उसके बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने से बुधवार-गुरुवार को तापमान में कुछ गिरावट होने की संभावना है।


हालांकि 23 नवंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में सक्रिय होने के आसार हैं। उसके प्रभाव से 25-26 नवंबर को प्रदेश के कुछ शहरों में बादल छाएंगे और कहीं-कहीं वर्षा भी होगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उससे एक द्रोणिका भी संबद्ध बनी हुई है। प्रदेश में हवा का रुख पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। इस वजह से दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है।


फिर बदलेगा मौसम


शनिवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने की संभावना है। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख फिर बदलेगा। हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी आने के कारण प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छा सकते हैं। जिसे रविवार तक फिर तापमान में वृद्धि होगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.