copyright

आज से विष्णु छत्तीसगढ़ के देव, जानें शपथ ग्रहण का पूरा कार्यक्रम

 





छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के चेहरे से पर्दा हटने के बाद अब मंत्रिमंडल के गठन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। प्रदेश में भाजपा ने आदिवासी चेहरे विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री के रूप में चयनित किया है। आज राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में दोपहर दो बजे शपथ ग्रहण समारोह है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। शपथ ग्रहण में मुख्यमंत्री के साथ दो उप मुख्यमंत्री व 10 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री डा. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन समेत दूसरे राज्यों के कुछ मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।


मुख्यमंत्री ने जूदेव के स्वजनों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को राजधानी के धरमपुरा स्थित जूदेव परिवार के निवास पहुंचकर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिलीप सिंह जूदेव के परिजनों से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने स्व. जूदेव की धर्मपत्नी माधवी देवी से सौजन्य मुलाकात कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। माधवी देवी ने मुख्यमंत्री का मुंह मीठा कराकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सहित परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.