copyright

Ram Mandir : राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी...फूलों से सजेगी रंगोली, 22 जनवरी हो फिर से शहर में मानेगी दिवाली

 








राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी....गीत की तर्ज पर सभी मंदिरों में साज सजावट का काम प्रारंभ हो चुका है। महिला मंडलियों को विशेष जिम्मेदारी मिली है। राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के दिन बिलासपुर के श्री राम मंदिर तिलक नगर और रेलवे श्री कोंदडा रामालय में फूलों की रंगोली सजेगी। राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के साथ 22 जनवरी को भारत के चरम उत्कर्ष का सूर्य उदय होगा। देशभर में भव्य तैयारी शुरू हो चुकी है। बिलासपुर में भी विश्व हिंदू परिषद ने कमान संभाल लिया है।



राम भक्त घर-घर जाकर अक्षत-आमंत्रण पत्र के साथ रामलला के दर्शन करने न्यौता देने निकलेंगे। इधर शहर में राम मंदिर सहित सभी मंदिरों में आकर्षक रंग रोगन के साथ साज सजावट का काम प्रारंभ हो चुका है। भगवा पताका लहरेगा। सबसे खास बात यह कि इन दिन मंदिरों में सुंगधित फूलों से रंगोली सजेगी। इसकी जिम्मेदारी महिला मंडलियों सहित कलाकारों को सौंपी जा रही है। इसे लेकर सभी बेहद उत्साहित हैं। इंटरनेट पर नए-नए डिजाइन सहित पारंपरिक लोक कला की छटा बिखेरने तैयार है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.