copyright

CG News : जानें क्यों सीएम विष्णु देव साय ने कहा की जूदेव का सपना हुआ पूरा? सीएम के पहले जशपुर दौरे में जिले को मिली कई सौगातें

सीएम बनने के बाद विष्णुदेव साय पहली बार जशपुर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। नगरवासियों ने पुष्प वर्षा से सीएम का स्वागत किया। साय ने खुली जीप में सवार होकर नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया।

सीएम ने लोगों से कहा कि जूदेव का सपना था कि जशपुर से छत्तीसगढ़ का कोई सीएम बने। आज उनका सपना पूरा हुआ है। आप सभी के आशीर्वाद ,सहयोग और स्नेह मिलता रहे। ताकि जशपुर का नाम हमेशा रोशन रहे। सीएम के यहां पहुंचने पर ग्राम कोमड़ो एवं बुमतेल से आए पारंपरिक सरहुल और कर्मा नर्तक दल ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति देकर उनका स्वागत किया। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को जशपुर जिले में 11099.27 लाख रुपये की सौगात दी। 182 लोक कल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें लोकापर्ण के 53 कार्यों के लिए 3264.93 लाख रुपये, भूमिपूजन के 129 कार्यों के लिए 7834.34 लाख रुपये के कार्य शामिल हैं। इनमें जशपुर विधानसभा में 5698.25 लाख के कुल 45 कार्य, कुनकुरी विधान सभा के 4050.16 लाख के कुल 102 कार्य और पत्थलगांव विधानसभा के 1350.86 लाख के कुल 35 कार्य शामिल हैं।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.