copyright

CG Election Ground Report : सरगुजा संभाग में साफ हुई कांग्रेस: 14 में से 14 सीटों पर करना पड़ा हार का सामना का सामना, टी एस बाबा भी हारे

 



छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. प्रदेश में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल चुका है. इस चुनाव में कांग्रेस ने प्रदेश की सत्ता गंवा दी है. इसके साथ ही कांग्रेस को कई झटके लगे हैं. अंबिकापुर से राज्य के उपमुख्यमंत्री  टी एस सिंह देव 94 वोटो से हार गए.  उनके हारने के साथ ही सरगुजा संभाग की 14 सीटों से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है. कांग्रेस ने 14 की 14 सीटें गंवा  दीं  हैं. 



कौन हैं टीएस सिंहदेव?

सरगुजा रियासत के राजा टीएस सिंहदेव उत्तर प्रदेश में जन्मे, मध्य प्रदेश में पढ़े लिखे और छत्तीसगढ़ की राजनीति में सिर्फ चेहरे के रूप में सामने नजर आए थे। बाद के दौर में उनका कद बढ़ता चला गया। शुरू से ही टीएस सिंहदेव की राजनीति में खासा रुचि नहीं थी। राजनीति में सक्रिय होने के बाद सिंहदेव पहली बार अंबिकापुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चुने गए। साल 2008, 2013 और साल 2018 में वह लगातार तीन बार विधायक चुने गए।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.