copyright

CG News : जनदर्शन के दौरान सीएम विष्णु देव को बताई समस्या, अब फ्री में होगा मजदूर दंपति के बेटे का इलाज

 



रायपुर। जशपुर जिले के दुलदुला ब्लॉक के बम्हनी गांव से आए मजदूर दंपत्ति ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके गृह ग्राम बगिया में हुए ,जनदर्शन कार्यक्रम में मुलाकात कर अपनी समस्या बताई कि उनके बेटे के पैरों की नसों में दिक्कत है और शारीरिक विकास ठीक से नहीं हो पा रहा है।


उनकी समस्या सुनकर मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को बच्चे के इलाज के इंतजाम जल्द से जल्द करवाने के निर्देश दिए। मजदूर दंपत्ति द्वारा उनकी समस्या का समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया गया।



Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.