copyright

पूर्व मंत्री की पत्नी का कला कारनामा, EWS की 15 हजार फीट जमीन पर किया कब्ज़ा, बना लिया भवन और आलीशान गार्डन

 





रायपुर। पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी शकुन डहरिया के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शकुन डहरिया ने शताब्दी नगर में एक नहीं दो जगह कब्जा कर रखा था। EWS की लगभग 15 हजार वर्ग फीट जमीन पर आलीशान गार्डन और भवन तान दिया है। वहीं अटल आवास के मकानों को तोड़कर बनाया समिति के लिए भवन बनाया गया है। भवन और गार्डन बनाने पर निगम, स्मार्ट सिटी और शासन का करीब साढ़े 3 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।


वहीं अब पूर्व मंत्री शिव डहरिया और उनकी पत्नी को बड़ा झटका नगर निगम ने भी दिया है। पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी शकुन डहरिया को नगर निगम से नोटिस मिला है। उन्हे 72 घंटे के भीतर भवन को कब्जा मुक्त करने का नोटिस दिया गया है। बता दें कि पूर्व मंत्री की पत्नी शकुन डहरिया राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्ष हैं.


निगम ने भवन में समिति के आधिपत्य को विधि विरुद्ध बताया है। नोटिस में कहा कि राजश्री सद्भावना समिति को आधिपत्य नहीं दिया गया है। पूर्व मंत्री शिव डहरिया के दावे को निगम के नोटिस ने खारिज कर दिया है। शिव डहरिया ने MIC से स्वीकृति मिलने का दावा किया है। जबकि प्रस्ताव सामान्य सभा से पारित नहीं हुआ था।


वहीं अवैध कब्जे के आरोप को लेकर पूर्व मंत्री डहरिया का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि MIC से भवन की स्वीकृति मिली है। डहरिया ने कहा कि मुझे और मेरे परिवार को टारगेट किया जा रहा है। वहीं प्रेसवार्ता के दौरान शिव डहरिया आबंटन पत्र नहीं दिखा पाए। ढाई करोड़ रुपए खर्च को लेकर भी स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए।


भाजपा अध्यक्ष ने कहा होगी कार्रवाई

पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी पर सामुदायिक भवन को लेकर लगे आरोपों पर BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का बयान सामने आया है। किरण सिंह देव ने कहा कि कमजोर वर्ग की जमीन का दुरुपयोग करना बड़ी निंदनीय बात है। इतने बड़े पदों में और जिम्मेदारियां में रहते हुए ऐसे कार्य हुए निश्चित रूप से निंदनीय है। विधिवत रूप से जो भी होगा वो कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.