copyright

सत्ता परिवर्तन हुआ, पर व्यवस्था नहीं बदली, जनप्रतिनिधि के नाम पर वसूली का खेल जोरों पर

 





बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बने तीन महीने ही हुए हैं, लेकिन पार्टी से जुड़े कुछ नेताओ और उनके कार्यकर्ताओ के कारनामे सामने आने लगे हैं। महज तीन महीने में ही कुछ कार्यकताओं ने वसूली का खेल शुरू कर दिया और तमाम विभागों और अधिकारियों को विधायक का नाम और रुतबा बता कर राशि की मांग करने लगे हैं। एक मामला मरवाही विधानसभा का सामने आया है। राज्य गठन के बाद पहली बार भाजपा ने यहाँ से जीत दर्ज कराई है। सीधे साधे सरल स्वभाव के प्रणव मरपच्ची जो पूर्व सैनिक भी हैं, वह जीत कर आए। कुछ लो खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए विधायक का नाम लेकर वसूली के खेल में जुटे हैं। इस प्रकरण में ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है, जिसमें मरवाही के विधायक के नाम पर भाजपा के एक मंडल अध्यक्ष धान मंडी के प्रबंधक से राशि की मांग कर रहे है।

उक्त मामले की जानकारी के लिए विधायक मरवाही से संपर्क करने की कोशिश की गई मगर संपर्क नही हो पाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.