copyright

लगातार ख़राब हो रहा बिलासपुर का माहौल, कंपनी गार्डन में महिलाओं के साथ हो रही छेड़खानी, मॉर्निंग वॉक के बहाने आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे असामाजिक तत्व

 





बिलासपुर। कंपनी गार्डेन में महिलाओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है पीड़ित महिलाओं से मिली जानकारी मुताबिक महिलाओं को देखकर कुछ असमाजिक तत्व टिप्पणी करते है। सुबह मार्निंग वाक में आए महिलाओं को देखकर अज्ञात युवकों ने टिप्पणी की है, महिलाओं ने एक दिन अज्ञात युवकों की टिप्पणी सुनी और इसका विरोध करने लगी, तो महिलाओं के विरोध करने पर युवक भाग खड़े हुए, हालांकि इसकी शिकायत थाना में दर्ज नही कराई गई, लेकिन सवाल यह उठता है कि आख़िर सार्वजनिक स्थानों पर महिला क्यों सुरक्षित नही है जबकि महिला संबंधित मामलों को लेकर देश मे कड़े कानून लागू है, जिसके बाद भी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर इस तरह के वारदात घट रहे है। पीड़ित के मुताबिक अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक रोज़ कंपनी गार्डन में यही करने आते है यह पुलिस जाँच का एक बड़ा विषय है। कंपनी गार्डन में सुबह 6 बजे के बाद से 9 बजे तक कुछ असामाजिक तत्वों का डेरा भी रहता है। जो गार्डन में मॉर्निंग वॉक करने आए महिलाओं को परेशान करते है। बीते दिनों महिलाओं को देखकर टिप्पणी की गई है और जब महिलाओं ने इसका विरोध किया तो युवक भाग निकले है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.