copyright

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गृह प्रवेश किया,अमरजीत सिंग दुआ पहुंचे बधाई देने

 




 


बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह प्रवेश कार्यक्रम में विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में शहर के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री के नए निवास में बधाई देने रायपुर पहुंचे। यहां से प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अमरजीत सिंग दुआ, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत के अलावा काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर विष्णु देव साय को गृह प्रवेश पर बधाई दी.। अमरजीत सिंग दुआ ने मुख्यमंत्री विष्णु देव से मुलाकात कर उनके नए घर में प्रवेश करने पर बधाई दी तथा परिवार जनों से मुलाकात भी की। और प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमरजीत सिंह दुआ ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया है कि अगले माह होने वाले लोकसभा चुनाव में विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार तोखन साहू रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतेंगे.। मुख्यमंत्री को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सैयद मकबूल अली, जिला महामंत्री डिंपल सिंह नवीन मसीह, विशेष मंत्री सदस्य मोहम्मद हफीज, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सिकंदर खान आदि मौजूद थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णु देव ने आज नए घर में प्रवेश किया है जिसमें प्रदेश भर से भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि आमंत्रित किए गए थे। नए घर में प्रवेश करने पर बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.