copyright

छत्तीसगढ़ पर तेजी से बढ़ कर्ज का बोझ, चालू वित्त वर्ष के बराबर पहुंचा लोन, सामने आए चौकाने वाले आंकड़े

 





रायपुर। राज्‍य पर कर्ज का भार तेजी से बढ़ रहा है। चालू वित्‍तीय वर्ष (2023-24) का अंतिम महीना शुरू हो गया है। इधर, राज्‍य का कर्जभार बढ़कर 1 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है, जो चालू वित्‍तीय वर्ष के मुख्‍य बजट के लगभग बराबर है। राज्‍य की मौजूद विष्‍णुदेव साय सरकार को 91 हजार 520 करोड़ का कर्ज विरासत में मिला है। वहीं, दिसंबर से अब तक साय सरकार केवल रिजर्व बैंक आफ इंडिया (आरबीआई) के माध्यम से 14 हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है। वर्ष 2023-24 का मुख्य बजट 01 लाख 21 हजार 500 करोड़ था।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.