copyright

मतदान के बीच बीजापुर में ब्लास्ट : चपेट में आकर घायल हुए CRPF के डिप्टी कमांडेंट, सीएम साय ने ट्वीट कर जताया दुख

 


 





बीजापुर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान बस्तर में जारी है। इस दौरान बीजापुर जिले में पोलिंग बूथ से 500 मीटर दूर ग्रेनेड फटने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। घटना के बाद प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने X पर ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि, बस्तर लोकसभा में मतदान के बीच बीजापुर में UBGL ब्लास्ट होने से मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगे एक जवान के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। घायल जवान के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं। जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 

यूबीजीएल का गोला फटा


उल्लेखनीय है कि, नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर जिले में (यूबीजीएल) अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर का गोला फट गया। इसकी चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 196 वीं बटालियन का जवान घायल हो गया। बताया जा रहा है कि, यह घटना भैरमगढ़ के चिह्का गांव के पास की है। घायल सीआरपीएफ का सहायक कमांडेट को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भिजवाया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.