copyright

गृहमंत्री विजय शर्मा का आज शहर में, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, Deputy CM ने खाटू खाटू श्याम जी मंदिर पहुंचकर सवामानी का प्रसाद लगाकर बाबा श्याम के दर्शन






Bilaspur. प्रदेश शासन के गृहमंत्री विजय शर्मा का आज शहर प्रवास पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यालय में विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में बिलासपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने एवं संगठन पदाधिकारी ने गृह मंत्री का फूल माला से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा के मनीष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत,पूर्व महापौर किशोर राय,










 प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अमरजीत सिंह दुआ, मंडल अध्यक्ष अजीत भोगल अरविंद बोलर, जुगल अग्रवाल,नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी ,पूजा विधानी, के अलावा काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ गृहमंत्री का स्वागत किया। भाजपा के प्रदेश का समिति के सदस्य अमरजीत सिंह दुआ ने कहा है कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है आम जनता को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। विजय शर्मा के गृहमंत्री बनने से अब छत्तीसगढ़ में शांति का माहौल बन रहा है । नक्सलियों से अब बातचीत हो रही है। आदिवासियों एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए योजनाओं पर कामहो रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए गृह मंत्री विजय शर्मा की दिशा निर्देश पर पुलिसिंग अपना काम कर रही है। बिलासपुर जिले में भी गृहमंत्री के निर्देश पर अपराधों को रोकने के लिए पुलिस काम कर रही हैं। जब से विजय शर्मा गृहमंत्री बने हैं प्रदेश में भाजपा की सरकार है आम जनता सुरक्षित महसूस कर रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था भी सुधार हो रहा है।


छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री गृह जेल पंचायत ग्रामीण विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार और विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री कवर्धा के यशस्वी विधायक विजय शर्मा जी बिलासपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया विभिन्न कार्यक्रम और निरीक्षण के उपरांत खाटू श्याम जी मंदिर पहुंचकर सवामानी का प्रसाद लगाकर बाबा श्याम के दर्शन किए

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.