copyright

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की खोज तेज, UP के इन नेताओं ने डाला डेरा...वहीं ये राज्य भी पीछे नहीं, क्या इस बार मिलने जा रही है पहली महिला अध्यक्ष !

 




लखनऊ। BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है, जिसे लेकर यूपी के दावेदारों की संख्या सबसे अधिक है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि सबके अपने–अपने दावे और तर्क है। आइए जानते हैं इन नेताओं के तर्क, तथ्य और दावों को।



मार्कण्डेय पाण्डेय, लखनऊ। BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है, जिसे लेकर यूपी के दावेदारों की संख्या सबसे अधिक है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि सबके अपने–अपने दावे और तर्क है। आइए जानते हैं इन नेताओं के तर्क, तथ्य और दावों को।



18 वीं लोक सभा का गठन हो चुका है और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कैबिनेट मंत्री के लिए शपथ ग्रहण कर लिया है। ऐसे में एक व्यक्ति–एक पद की पार्टी की यह नीति रही है। जिसके कारण जेपी नड्डा की जगह पर भाजपा अपने दूसरे राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर मंथन कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए यूपी के सबसे अधिक नेता अपना दावा पेश कर रहे हैं।


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए पहला नाम तो उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का लिया जा रहा है। मौर्य का मजबूत पक्ष यह है कि वह उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। और उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार का गठन हुआ था। इसके अलावा केशव प्रसाद मौर्य पिछड़ा चेहरा हैं जो न केवल उत्तर प्रदेश में, बल्कि अन्य प्रदेशों में भी पिछड़ी वोटो को प्रभावित करते हैं।


छह बार के सांसद पंकज चौधरी


राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में उत्तर प्रदेश के महाराजगंज लोकसभा से लगातार 6 बार सांसद रहे पंकज चौधरी का भी नाम लिया जा रहा है। पंकज चौधरी कुर्मी जाति से आते हैं। चौधरी का पिछड़े मतदाताओं पर खास प्रभाव है। लंबा संसदीय अनुभव और पार्टी की रीति नीति से चलने वाले पंकज चौधरी का दावा मजबूत माना जा रहा है।


प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल

तीसरा नाम उत्तर प्रदेश में संगठन मंत्री रहे सुनील बंसल का लिया जा रहा है। सुनील बंसल के प्रदेश संगठन मंत्री रहते भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में शानदार जीत हासिल करके सरकार बनाई थी। सुनील बंसल मूल रूप से राजस्थान के बताए जाते हैं। काफी समय तक राजस्थान में वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्णकालिक संगठन मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।




स्मृति ईरानी भी दौड़ में


चर्चा तो यह भी है कि अमेठी सीट से लोकसभा चुनाव हार चुकी भाजपा की तेज तर्रार नेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी बीजेपी अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। यदि बीजेपी उनको पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाती है तो यह पहली बार होगा कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कोई महिला होगी।




महाराष्ट्र से तावड़े


महाराष्ट्र में विद्यार्थी परिषद के पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में काम कर चुके विनोद तावड़े भारतीय जनता पार्टी के मुंबई अध्यक्ष भी रहे हैं। वर्तमान में विनोद तावड़े पार्टी की राष्ट्रीय टीम में है और उनके नाम भी राष्ट्रीय अध्यक्ष की चर्चा में बना हुआ है।


आगामी कुछ महीनों में कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव को देखते हुए और वर्तमान लोकसभा के अनुभव से सीखते हुए पार्टी संगठन और राज्य सरकार में भी परिवर्तन की चर्चा जोर से चल रही है। दूसरी तरफ लक्ष्य से कम सीटें प्राप्त करने को लेकर पार्टी के अंदर मंथन भी शुरू हो चुका है। इस बार जिस तरीके से दलित और पिछड़े वोट पार्टी से दूर हटा है, उसकी भरपाई के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़े वर्ग से बनाए जाने की संभावना है। हालांकि बीजेपी अपने फैसलों को लेकर चौंकाती रही है और राजनैतिक अनुमानों को गलत साबित करती रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.