copyright

राज्य मंत्री बनाने के बाद पहली बार तोखन साहू का बिलासपुर आगमन.... कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ किया स्वागत, बिलासपुर के विकास पर कही बड़ी बात

 




बिलासपुर।शपथ ग्रहण करने के बाद पहली बार अपने लोकसभा क्षेत्र बिलासपुर पहुंचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री Tokhan Sahu का भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया।

जिला भाजपा नेताओं ने रामदेव कुमावत की अगुवाई में तोखन साहू को गजमाला पहनाकर अपनी खुशियो को जाहिर किया।





रेलवे स्टेशन में ही केंद्रीय राज्य मंत्री ने पत्रकारों से संवाद किया। उन्होंने इस दौरान अपनी भावनाओं को जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं और लोकसभा क्षेत्र की जनता का अभिनंदन करता हूं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रिमंडल में उन्हें स्थान मिला। इसके लिए दोनों हाथ जोड़कर बिलासपुर लोकसभा की जनता को प्रणाम करता हूं।



प्रदेश को कैबिनेट मंत्री मिलना चाहिए था लेकिन राज्य मंत्री का पद थमा दिया गया। तोखन साहू ने कहा दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में स्थान मिलना गौरव की बात है। चाहे मंत्री पद राज्यमंत्री का दर्जा वाला ही क्यों ना हो।


शहरी विकास मंत्री होने के नाते आपका बिलासपुर के विकास को लेकर क्या विजन है। मंत्री तोखन साहू ने कहा ना केवल बिलासपुर बल्कि पूरे प्रदेश का तेजी से विकास होगा। डबल इंजन की सरकार बिलासपुर के विकास के लिए हम पूरे जोश और मन से काम करेगी।


बहुत दिनों बाद ट्रेन सही समय पर पहुंची। क्योंकि आप उसी गाड़ी से बिलासपुर आ रहे थे। तोखन साहू ने कहा डबल इंजन की सरकार है। ट्रेन अब इसी रफ्तार से चलेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.