copyright

Big Breaking : सीएम विष्णु देव साय का बड़ा एलान, छत्‍तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की बंपर भर्ती

 






छत्‍तीसगढ़ के युवाओं के लिए विधानसभा के मानसून सत्र 2024 के पहले दिन बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शिक्षक बनने का सपना देख रहे छत्‍तीसगढ़ के युवाओं के लिए जल्‍द ही भर्ती निकाली जाएगी। इसको लेकर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने मानसून सत्र में ऐलान कर दिया है।







बता दें कि विधानसभा के मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने सवाल किया था कि रायपुर में शिक्षकों के पद खाली हैं। इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने जानकारी दी कि राजधानी रायपुर में 1954 अलग-अलग वर्ग के शिक्षकों के पद खाली हैं। इन पर जल्‍द ही भर्ती की जाएगी।






   सीएम के पास शिक्षा मंत्री की जिम्‍मेदारी

बता दें कि बीजेपी विधायक मोतीलाल साहू ने सवाल किया कि रायपुर के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक शाला, उच्च माध्यमिक शाला और उच्चतर माध्यमिक शाला में शिक्षकों के कितने पद खाली हैं और कितने पद भरे हुए हैं। शिक्षा मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल रहे सीएम ने जानकारी दी कि पदोन्नति की प्रोसेस जारी है। प्राथमिक स्कूल में प्रधान पाठक के रायपुर में 539 पदों पर शिक्षक हैं, 181 पद खाली हैं। सहायक शिक्षक 3112 पद भरे हैं, 1117 पद खाली हैं। पूर्व माध्यमिक शाला में प्रधान पाठक के 224 पद भरे हैं, 181 पद खाली हैं।








 शिक्षक के 2322 पद भरे हुए हैं। इसके अलावा 158 पद खाली हैं। वहीं उन्‍होंने जानकारी दी कि हाईस्कल के व्याख्याता के 74 पद पर अभी व्याख्याता पदस्थ हैं, 25 पद खाली। सहायक शिक्षक विज्ञान 23 पद भरे, 7 पद खाली, हायर सेकंडरी स्कूलों में व्याख्याता 1296 पदों पर पदस्थ, 118 पद खाली, सहायक शिक्षक विज्ञान 227 पदों पर शिक्षक, 151 शिक्षक के पद खाली, व्यायाम शिक्षक के 122 पद पर अभी भर्ती की जा रही है, 16 पद खाली होने की जानकारी दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.