copyright

O.P.Mathur बनाए गए सिक्किम के राज्यपाल, सीएम विष्णु देव साय ने दी बधाई

 



रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर से उनके निवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने माथुर को राज्यपाल पद पर नियुक्ति की बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।







मुख्यमंत्री साय ने बातचीत के दौरान माथुर के अनुभव और नेतृत्व की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी नियुक्ति से सिक्किम के विकास को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित थे।






Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.