copyright

संविधान को बचाने ,ब्लाक कांग्रेस कमेटी एक ने निकाली संविधान यात्रा, बापू की फोटो लेकर भजन कीर्तन करते पहुंचे भीमराव अंबेडकर चौक




बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज केदिशा निर्देश , जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे के मार्गदर्शन एवम ब्लॉक प्रभारी राकेश शर्मा समीर अहमद की उपस्थिति में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एक के द्वारा संविधान यात्रा निकाली गई। बापु के भजन वैष्णो जन के साथ कांग्रेसी शहर के वार्डों में निकले। भारतीय नगर चौक प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की मूर्ति पर महापौर रामशरण यादव सभापति शेख नजीरुद्दीन जावेद मेमन ने माला पहनाकर पदयात्रा प्रारंभ किया। 








ब्लाक कांग्रेस कमेटी एक के अध्यक्ष जावेद मेमन की अगुवाई में निकाली गई संविधान यात्रा भारतीय नगर चौक ,तालापारा ,मगरपारा चौक, सत्यम सत्यम चौक मुख्य मार्ग से होते हुए मसानगंज तथा मध्य नगरीय चौक से होते हुए जेल रोड एवं बाबासाहेब अंबेडकर चौक में संविधान यात्रा का समापन हुआ। कांग्रेसी ढोलक एवं मंजीरा बजाते हुए बापू के भजन वैष्णो जन गा रहे थे। आज के इस पदयात्रा में जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे, जिला अध्यक्ष विजय केशरवनी महापौर ,रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरुद्दीन, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, ज़फ़र अली ब्लॉक प्रभारी राकेश शर्मा, समीर अहमद, जगदीश कौशिक पार्षद रविन्द्र सिंह शहजादी कुरैशी , भास्कर यादव.रामा बघेल स्वर्णा ,शुक्ला, सीताराम जायसवाल, राजकुमार तिवारी, शेख निजामुद्दीन, काशी रात्रे,महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीमा धितेश, विनय वैधे, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शेरू असलम,राजू यादव अयाज खान स्वप्निल शुक्ला शाहीद कुरैशी बिट्टू साहू के अलावा काफी संख्या में कांग्रेस संविधान बचाने के लिए सड़कों पर निकले। ढोल मंजीरा बजाकर बापू के गीत गाए और संविधान बचाने के लिए लोगों को आगे आने का संदेश दिया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे ने कहा है कि आज देश में अराजकता का माहौल है। केंद्र में भाजपा की सरकार संविधान को बदलने में लगी हुई है लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जाति पूछी जा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की दिशा निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व प्रदेश के सभी ब्लॉकों में संविधान बचाने पदयात्रा निकाली जा रही है। लोगों को भारत के संविधान से वाकिफ भी कराया जा रहा है। महापौर रामशरण यादव ने भी कहा है कि आज देश में संविधान को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। लोगों को जगाने के लिए कांग्रेस संविधान पदयात्रा निकाल रही है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी एक के अध्यक्ष जावेद मेमन ने कहां है कि संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस सदन से लेकर सड़क तक की लड़ाई लड़ रही है और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के दिशा निर्देश पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा संविधान यात्रा निकाली गई। यात्रा का समापन! सविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर चौक में किया गया। इस अवसर पर! नंदिनी ठाकुर मार्गेट बेंजामिन वीरेंद्र सारथी हेरी डेलीयन गोपी राव चंद्र प्रदीप बाजपेयी बंदी यादव महफूज खान शुभ लक्ष्मी आदील अली एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित से

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.