copyright

पीएससी घोटाले की जांच, सीबीआई टीम पहुंची कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला के घर, जांच और पूछताछ जारी

 



बिलासपुर। पीएससी घोटाले की जांच के लिए सीबीआई की टीम बिलासपुर पहुंची है। आठ सदस्यीय टीम ने यदुनन्दनगर स्थित राजेन्द्र शुक्ला के पुराने मकान में धावा बोला। इसके बाद सीबीआई की टीम तिफरा परसदा स्थित राजेन्द्र शुक्ला के घर पहुंची। टीम को जानकारी मिली कि है राजेन्द्र शुक्ला दो दिन से घर से बाहर हैं।

एक महिला और 7 पुरूष अधिकारियो के साथ सीबीआई की टीम बिलासपुर पहुंची। टीम के सदस्य सबसे पहले राजेन्द्र शुक्ला के पुराने घर यानी यदुनन्दननगर गए। इस दौरान परिवार के सदस्यों से बातचीत करने के बाद सीबीआई की टीम राजेन्द्र शुक्ला के नए मकान पहुंची।



 नए मकान का दरवाजा खटखटाने के बाद घर के सदस्य बाहर आए। घर के सदस्यों ने बताया कि राजेन्द्र शुक्ला पिछले दो दिनों से घर से बाहर है। इसके बाद महिला समेत सीबीआई के सभी आठ अधिकारी राजेन्द्र शुक्ला के घर में दाखिल हुए। खबर लिखे जाने तक बन्द कमरे में पूछताछ जारी है।




बता दें कि राजेन्द्र शुक्ला के बेटे स्वर्णिम शुक्ला का चयन पीएससी में हुआ है। पीएससी 2022-23 को लेकर लगातार भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जा रहा था। प्रतियोगी छात्रों ने परीक्षा परिणाम का विरोध किया था। मामले में आरोप लगाया गया कि कांग्रेस सरकार के नेताओं और अफसरों ने अपने रिश्तेदारों का गलत तरीके से चयन करवाया है। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा।





सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 2022-23 पीएससी परीक्षा की जांच का आदेश दिया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.