copyright

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू जी आज विविध कार्यक्रम में शामिल हुए।

 



1 भारतीय जनता पार्टी कोटा द्वारा आयोजित ' हर घर तिरंगा " अभियान में शामिल हुए जहां उन्होंने अपने संबोधन में कि हमारा तिरंगा हमारे देश की शान है। हम भारतीय तिरंगे की खातिर सबकुछ न्यौछावर करने की सोच रखते हैं, बस हमारी सोच यही रहती है कि कैसे भी हमारा तिरंगा शान से लहराता रहे। स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा उत्सव होता है जब देशभर में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया जाता है। आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ (साल 2022) पर हमारे झंडे को और अधिक महत्वपूर्ण बनाने के लिए भारत में एक अभियान “हर घर तिरंगा” शुरू किया गया था तब से यह हर साल होता है।



हमारा तिरंगा हमारे देश की शान है। हम भारतीय तिरंगे की खातिर सबकुछ न्यौछावर करने की सोच रखते हैं, बस हमारी सोच यही रहती है कि कैसे भी हमारा तिरंगा शान से लहराता रहे। स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा उत्सव होता है जब देशभर में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया जाता है। आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ (साल 2022) से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सकारात्मक पहल से  हमारे झंडे को और अधिक महत्वपूर्ण बनाने के लिए भारत में एक अभियान “हर घर तिरंगा” शुरू किया गया है और इसका स्वरूप देशवासी के सहयोग से व्यापक हो रहा है ।गर्व होता है कि ऐसे राष्ट्रीय कार्य के ध्वजवाहक के रूप में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अग्रिम पंक्ति में होते हैं।



2 केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने राष्ट्रवीर दुर्गा दास राठौड़ की जयंती पर गौरेला - पेण्ड्रा - मरवाही जिले में शामिल हुए। जहां अपने संबोधन में सर्वप्रथम छत्तीसगढ़  के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,जीपीएम के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक प्रणव मरपच्ची का अभिनंदन किये । इसी कड़ी में केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि राष्ट्र वीर दुर्गादास की सौर्य और पराक्रम हमें राष्ट्र प्रथम भाव अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं।  वीर दुर्गादास की वीरता और ईमानदारी के किस्से पुरे राजस्थान सहित देश में गाए जाते हैं उन्होंने विधर्मियों के छक्के छुड़ा थे ।





औरंगजेब को शिकस्त देने के लिए ऐसी रणनीति अपनाई कि उसका बेटा मुहम्मद अकबर तक खुद इनके पाले में आ गया था।उनका जीवन की गौरव गाथा भावी पीढ़ी के  लिए पथ प्रदर्शक के रूप में मार्ग प्रशस्त करेगा।





3 केन्द्रीय राज्यमंत्री मंत्री श्री तोखन साहू के प्रतिनिधि मंडल ने केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को वीर सैनिकों के लिए 9 लाख रक्षा सुत्र सौंपे। 

हमारे देश की रक्षा में लगे देश के सभी सैनिकों की बहादुरी को यह देश सलाम करता है। सरहद पर तैनात सैनिक अपने घर-परिवार, समाज, तीज त्योहार की परवाह किए बिना अपनी ड्यूटी पर डटा रहता है। ऐसे में रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार पर छत्तीसगढ़ की जनता ने हमारे देश के सभी वीर सैनिकों के लिए घर घर से रक्षा सूत्र तैयार करके भेजे हैं।

माननीय केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी एवं छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की इस पहल, संकल्पना एवं क्रियान्वयन के क्रम में श्री श्री दीपक कुमार सिंह, श्री वृज कुमार सिंह एवं श्री सतेन्द्र शर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़ से दिल्ली आये हैं। यह लोग अपने साथ 9 लाख शुभ-भावनायें (सिपाही रक्षासूत्र) लेकर आये हैं। वर्ष 2024 में छत्तीसगढ़ सरकार की साझेदारी में यह अभियान आपरेशन सिपाही रक्षासूत्र भारी जन समर्थन एवं उत्साह के साथ प्रारंभ हुआ है। माननीय केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी के प्रतिनिधि के तौर पर ये लोग 9 लाख सिपाही रक्षासूत्र माननीय रक्षा राज्यमंत्री श्री संजय सेठ को सौंपें है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.