copyright

सितंबर से बीजेपी का सदस्यता अभियान, दी जा रहीं जिम्मेदारियां

 




बिलासपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने आज यहॉ जिला भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित जिला स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं के जिला स्तरीय सदस्यता अभियान की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का अधिक से अधिक सदस्य बनाकर सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।




उन्होंने कहा कि लक्ष्य बडा है, लेकिन प्रत्येक कार्यकर्ता को लक्ष्य पूरा करने के लिए सक्रियता से जुट जाना है। इस संगठन महापर्व को पूरे उत्साह के साथ सदस्यता अभियान चलाना है। आज का हमारा विरोधी कल का हमारा मतदाता बने और कल का मतदाता हमारा सदस्य बने ऐसा हमारा प्रयास होना चाहिये। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को सदस्य बनाना है। सक्रिय सदस्य बनने के लिये 3 वर्ष पहले का प्राथमिक सदस्य होना आवश्यक है। श्री अग्रवाल ने कहा कि 1 सितम्बर को हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा सदस्यता दिलायी जायेगी, तत्पश्चात सभी को सदस्य बनना है।






 1 अक्टूबर से समूह में सदस्यता अभियान चलाना है। सदस्यता अभियान के तहत् आमजनों के मध्य पहुॅच कर उन्हें सदस्य बनाना है। सदस्य बनाने हेतु सांसद, विधायकों, पूर्व सांसद, पूर्व विधायकों एवं पदाधिकारियों सहित सभी के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मंडलों में कार्यशाला हेतु जिले से प्रशिक्षण प्रभारी भेजे जायेंगे और जो भी बूथ कमजोर है उन पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाना है। सदस्य बनने हेतु मोबाईल नम्बर 8800002024 पर मिस्ड कॉल करके सदस्य बनना है और जो लिंक आयेगा उस पर पूरी जानकारी आवश्यक रूप से भरना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.