copyright

बीजेपी पंडरिया विधायक की एक फोटो राजनैतिक गलियारो में बन रही चर्चा का विषय....जानें क्या है मामला

 



Bilaspur. छत्तीसगढ़ की सांय सरकार की चर्चा किसी न किसी मामले को लेकर राजनैतिक गलियारो में बनी रहती है। छत्तीसगढ़ में आज कल एक फोटो को लेकर बहुत सी बातें हो रही है।पंडरिया की भाजपा विधायक का व्यवहार कहा तक सही कहा जायेगा यह आपके ऊपर है।



छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव सांय अपनी सहजता से जाने जाते है।उनकी सरलता व सहजता को लेकर भी बहुत सी बातें अब होने लगी है।भाजपा विधायक भावना बोहरा का मुख्यमंत्री के सामने ऐसा बैठना लोगो को समझ मे नही आया।अब इस मामले में कैडरबेस पार्टी का कैडरबेस संगठन क्या करता यह तो प्रभु श्री राम ही जाने।वैसे आज कल संगठन मंत्री भी हवाई यात्रा का आनंद लेने में ही मस्त है।



पहले और अब के संगठन मंत्रियों की कार्यशैली बहुत कुछ बदल गयी है।अब आधुनिक तरीक़े से संगठन मंत्री काम करते है।पहले भाजपा के संगठन मंत्री साइकिल या पैदल भी चला करते थे।पार्टी को मजबूत करने के लिए अक्सर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने जाया करते थे उनके निवास में ही भोजन किया करते थे पर अब सत्ता में काबिज होते ही बहुत कुछ बदल गया है।मानव सोच में ऐसे बदलाव आने भी स्वाभाविक ही है।विधायक मैडम पर अब पार्टी क्या करेगी यह देखना फिलहाल बाकी ही है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.