copyright

Breaking : एक्का बिलासपुर के नए संभाग आयुक्त, चंदन त्रिपाठी कोरिया कलेक्टर



रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में 20 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ दी गई हैं। महादेव कावरे को रायपुर तथा नीलम संजीव एक्का को बिलासपुर संभाग का आयुक्त बनाया गया है। बीजापुर कलेक्टर अनुराग पांडेय को हटाकर मंत्रालय में पदस्थ किया गया है। चंदन त्रिपाठी को कोरिया जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

नए आदेश के अनुसार, अंबलगन पी. को सचिव जन शिकायत निवारण विभाग में नियुक्त किया गया है। 

जनक प्रसाद पाठक को राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान का मिशन संचालक बनाया गया है, जबकि महादेव कावरे को रायपुर संभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया है।

शारदा वर्मा को वाणिज्य कर एवं पंजीयन विभाग की सचिव का पदभार सौंपा गया है। किरण कौशल को चिकित्सा शिक्षा का आयुक्त बनाया गया है।

अनुराग पांडे को विशेष सचिव मंत्रालय में नियुक्त किया गया है और चंदन कुमार को विशेष सचिव वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

संजीत कुमार झा को विमानन का संचालक बनाया गया है।

राजत बंसल को मनरेगा आयुक्त एवं संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का पदभार दिया गया है।

पुष्पेंद्र कुमार मीणा को वाणिज्य कर जीएसटी आयुक्त बनाया गया है।

पुष्पा साहू को संयुक्त सचिव वन की जिम्मेदारी दी गई है।

तीरथ कुमार अग्रवाल को संचालक पेंशन एवं पंजीयन नियुक्त किया गया है।

प्रमात मलिक को चिप्स का सीईओ बनाया गया है।

विनय कुमार महासमुंद जिले के कलेक्टर होंगे।

जयश्री जैन को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का मिशन संचालक नियुक्त किया गया है।

चंदन संजय त्रिपाठी को कोरिया जिले का कलेक्टर बनाया गया है, जबकि संजीव मिश्रा बीजापुर जिले के कलेक्टर होंगे।

वासु जैन को नारायणपुर के राजस्व अनुविभागीय अधिकारी का पदभार सौंपा गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.