copyright

जिले में भाजपा का सदस्यता अभियान आज से प्रारंभ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने यहां भाजपा पदाधिकारी , कार्यकर्ताओं को दिलाई सदस्यता

  





बिलासपुर। जिले में भाजपा का सदस्यता अभियान आज से प्रारंभ हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने यहां भाजपा पदाधिकारी , कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाई। विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अमरजीत सिंह दुआ ने भाजपा की सदस्यता लेते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक ,सुशांत शुक्ला, जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, के अलावा कार्य समिति के सदस्य अमरजीत सिंह दुआ भी सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए। भाजपा का सदस्यता अभियान आज से प्रारंभ हो गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने बिलासपुर जिले के कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाते हुए कहा है कि आज देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता 6 साल के लिए सदस्य बनाए जा रहे हैं। और समर्पण भावना से भाजपा के कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं। 





 त्रिवेणी भवन में अमरजीत सिंह दुआ तथा पार्षद विजय ताम्रकार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह का स्वागत किया। अमरजीत सिंह ने कहा कि संगठन के निर्देश पर बिलासपुर जिले में भी प्रत्येक बुथ में कम से कम 200 सदस्य बनाने का अभियान चलाया जाएगा। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में 50 हजार से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। और आने वाले समय में सभी मंडल पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि घर-घर पहुंचकर भाजपा का ऑनलाइन सदस्य बनाएंगे। आज त्रिवेणी भवन में जिले भर के कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी मंडल अध्यक्षों को भी, बुथ प्रभारी को सदस्य बनाने के लिए लक्ष्य दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.