copyright

High Court: हाईकोर्ट के आदेश के बाद पीएससी 2022 में चयनित डिप्टी कलेक्टर्स का नियुक्ति आदेश जारी

 




बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2022 में राज्य सिविल सेवा हेतु विज्ञापन जारी किया गया। इस अनुसार कुल 210 पदों पर नियुक्ति की जानी थी, जिनमें 15 पद डिप्टी कलेक्टर के थे। परीक्षा की पूरी प्रक्रिया वर्ष 2023 में पूर्ण कर 6 सितंबर 2023 को पीएससी द्वारा चयन सूची जारी कर अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर विभिन्न पदों हेतु किया गया।






 शासन द्वारा अन्य 13 विभागों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया था परन्तु डिप्टी कलेक्टर के 15 पद के लिए नियुक्ति आदेश जारी नहीं किया गया। डिप्टी कलेक्टर के 15 अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट के समक्ष अपने अधिवक्ता सिद्धार्थ तिवारी के माध्यम से रिट याचिका दायर की। 






सुनवाई के बाद कोर्ट ने शासन को नियुक्ति के लिए निर्देश प्राप्त करने का समय दिया गया था। एक सप्ताह के भीतर ही 5 सितंबर 2024 को शासन द्वारा डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित अभ्यर्थियों का नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया। इसके बाद 9 सिंतनबर.2024 को चयनित डिप्टी कलेक्टरों ने याचिका वापस ले ली।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.