copyright

शहर के बार कर रहे नशे की लत लगाने का धंधा, लड़कियों को फ्री ड्रिंक का ऑफर, चपेट में बिगड़ रहे युवा, कार्रवाई नहीं कर रहा प्रशासन

 



बिलासपुर। हमारे शहर में बार वाले अपनी कमाई के लिए युवाओं को बर्बाद करने की ठान चुके हैं। यहां एक नया ट्रेंड चल रहा है, जहां सप्ताह के किसी एक दिन केवल लड़कियों को निशुल्क एंट्री दी जाती है एवं, अनलिमिटेड फ्री शराब दी जाती है। एक बार ने बाकायदा इसका पोस्टर बनाकर सोशल मीडिया में डाला है जिसमें लड़कियों के लिए फ्री अनलिमिटेड शॉट का ऑफर दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक संख्या में लड़कियां आए और उनके आने पर लड़कों की भीड़ अलग आये।







इन पोस्टों को देखकर शहर में बाहर से पढ़ने के लिए आई हुई नाबालिक लड़कियां भी आकर्षित होकर पहुंच जाती है।

उसके आगे क्या होता है आप स्वयं समझदार हैं। सबसे बड़ी बात शहर का आबकारी अमला भी ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं कर रहा न बार के खुलने बंद होने और गतिविधियों पर नजर रखी जा रही।


 शहर में चल रहे बार हर तरह से नियम- कानूनों की धज्जियां उड़ाने और युवाओं को बर्बाद करने में जुटे हैं। अब लड़कियों को भी शराबखोरी के लिए उकसाने और नशे की आदत के लिए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। एक बार का विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लड़कियों और महिलाओं के लिए हरेक बुधवार की रात 8 बजे से फ्री अनलिमिटेड शॉट का ऑफर दिया गया है। व्हाई नॉट वेनसडे, द मिड वीक मैडनेस एडिशन नाम के इस आयोजन के विज्ञापन में सारी मर्यादाओं को किनारे कर दिया गया है। विज्ञापन में नीचे की लाइन है- ए डेडिकेटेड नाइट फ़ॉर लेडीज। 

जानकारों के अनुसार इस तरह के आयोजन के पीछे बार संचालकों की मंशा युवा लड़कों की संख्या बढाना है। इन लड़कियों का साथ पाने बड़ी संख्या में युवा पहुंचते हैं। नियमों का उल्लंघन कर देर रात तक भी शहर में बार खोले जा रहे हैं। मदहोश लड़के लड़कियों के झगड़े, उटपटांग हरकतों के कई वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। साथ ही शराब के नशे में अगर इन लड़कियों के साथ कुछ गलत भी होने की पूरी आशंका बनी हुई है। बता दें कि बिलासपुर में लड़के- लड़कियां बाहर पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में आ रहे हैं, जो हॉस्टल या रूम लेकर रहते हैं। नशे की चपेट में ऐसी लड़कियों के आने की आशंका ज्यादा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.