copyright

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के अवसर पर अमर अग्रवाल ने किया सौजन्य मुलाकात*

  





Raipur. आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में नगर विधायक अमर अग्रवाल  ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। 







श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगतिशील है। उनकी दूरदर्शी नीतियां और जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश को सशक्त बना रही हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है और जनता को नई संभावनाओं के द्वार खुलते नजर आ रहे हैं।  


इस अवसर पर अमर अग्रवाल ने श्री साय को पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रभु श्री राम जी से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं समृद्ध जीवन की कामना की।






Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.