बिलासपुर। नगर निगम चुनाव के अंतिम समय में आज वार्ड नंबर 38 की भाजपा उम्मीदवार तृप्ति भुवनेश्वर कश्यप के पक्ष में भाजपा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर चुनाव प्रचार किया तथा भाजपा को जीताने की अपील की। विधायक अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में भाजपा के अमरजीत सिंह दुआ ,चेतन बजाज, नितिन छाबड़ा ,सुशील छाबड़ा जसबीर सिंह गांधी लवी जुनेजा , अमन होरा , संजय सलूजा तथा निशु अजमानी ने वार्ड नंबर 38 में घर घर पहुंच कर भाजपा के पक्ष में वोटिंग की अपील की। अमरजीत सिंह दुआ ने कहा है कि पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के रोड शो के बाद वार्ड नंबर 38 में भाजपा के पक्ष में माहौल है। तृप्ति भुवनेश्वर कश्यप वार्ड नंबर 38 से जीत का रिकॉर्ड बनाने वाली है।
आम नागरिक मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है। प्रदेश में भाजपा सरकार है इसलिए निगम में भी भाजपा का महापौर पूजा विधानी ही मेयर प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज करेगी। और तृप्ति कश्यप यहां से पार्षद बनाकर निगम पहुंचेगी, ताकि वार्ड का विकास हो सके। आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर वहां पर उम्मीदवार पूजा विधानी तथा तृप्ति कश्यप के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।