14 मार्च, बिलासपुर. महापौर पूजा विधानी ने अपनी मेयर इन काउंसिल का गठन कर दिया है। इसमें 14 सदस्य शामिल हैं। साथ ही पहली बार मेयर की ओर से ज़ोन अध्यक्ष भी घोषित किए गए हैं। ये सभी अपने अपने क्षेत्र में कार्यों पर नजर रखेंगे।
14 मार्च, बिलासपुर. महापौर पूजा विधानी ने गुरुवार को एमआईसी सदस्यों की सूची जारी कर दी। सभापति चयन के बाद एमआईसी गठन का इंतजार किया जा रहा था। इसके साथ ही अब निगम के कामकाज में गति आएगी। कार्यों की रूपरेखा तैयार कर स्वीकृति दिलाकर नए और अटके विकास कार्य शुरू हो सकेंगे।
14 मार्च, बिलासपुर. महापौर पूजा विधानी ने कहा कि एमआईसी गठन में वरिष्ठता और अनुभव को ध्यान में रखा गया है ताकि शहर विकास तेजी से हो सके। 20 मार्च तक एमआईसी की बैठक रखी जाएगी। इसके बाद सामान्य सभा होगी। पार्टी द्वारा तय घोषणापत्र और शहर की जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जाएंगे। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता रहे और समय से पूरे हों, इसके लिए पहली बार 8 जोन अध्यक्ष भी बनाए गए हैं।
14 मार्च, बिलासपुर. उल्लेखनीय है कि एमआईसी को महापौर का मंत्रिमंडल माना जाता है। मेयर इसके प्रमुख होते हैं। एमआईसी शहर विकास के कार्यों को स्वीकृति देकर निगम आयुक्त को भेजती है। निर्णयों के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी नगर निगम आयुक्त की रहती है।
पहली बार पार्षदों को बनाया ज़ोन अध्यक्ष
निगम द्वारा शासकीय तौर पर कामकाज संचालन के लिए ज़ोन प्रभारी नियुक्त जाते हैं, लेकिन पहली बार मेयर ने शहर के 8 ज़ोन के लिए पार्षदों को ज़ोन अध्यक्ष नियुक्त किया है। ये ज़ोन अध्यक्ष समस्याओं के साथ ही नगर निगम से स्वीकृत कार्यों की जमीनी मॉनिटरिंग करेंगे कि कार्य सही और गुणवत्तापूर्ण तरीके से हो रहे या नहीं।
ये हैं एमआईसी मेंबर
विभाग का नाम - प्रभारी सदस्य का नाम
1, जलकार्य विभाग - केशरी इंगोले
2, खाद्य लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग - श्याम कुमार साहू
3, नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग - तिलकराम साहू
4, लोक कर्म विभाग - बंधूलाल मौर्य
5, सामान्य प्रशासन एवं विधायी कार्य - प्रकाश यादव
6, संस्कृति, पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग - संजय यादव
7,अग्निशमन, विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग - विजय ताम्रकार
8, राजस्व विभाग - रेखा पाण्डेय
9, महिला एवं बाल विकास विभाग - सीमा संजय सिंह
10, गरीबी उपशमन एवं समाज कल्याण विभाग - दिनेश देवांगन
11, वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण विभाग - मोतीलाल गंगवानी
12, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग - कुसुम महाबली कोशले
13, शिक्षा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग - रुपाली गुप्ता
14, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग - सुनीता जगत
ये हैं ज़ोन अध्यक्ष
जोन क्रमांक - जोन अध्यक्ष का नाम
जोन क्रमांक 01 - दिलीप कोरी
जोन क्रमांक 02 - विजय मरावी
जोन क्रमांक 03 - मधुबाला टंडन
जोन कमांक 04 - गणेश रजक
जोन क्रमांक 05 - रंगा नादम
जोन कमांक 06 - एम.श्रीनू
जोन क्रमांक 07 - रेखा सूर्यवंशी
जोन क्रमांक 08 - राजेश दूसेजा